Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसंचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: मण्डलायुक्त

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या । शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त  नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जनपदों में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए माह जुलाई 2022 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान  1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान  16 से 31 जुलाई 2022 तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए माह जुलाई 2022 से मण्डल के सभी जनपदों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, संक्रामक बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष रूप से गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संचारी रोगों के फैलने के कारण और उनके प्रसार को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संचारी रोग से बचाव के लिए मण्डल के सभी जनपदों में निगरानी अभियान के साथ व्यापक पैमाने पर फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular