उरई(जालौन)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और महिला मोर्चा उधोग व्यापार मंडल ने नगर के सरोजिनी नायडू पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिससे पार्क का सौंदर्य और हरियाली बढे।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए महिला मोर्चा उधोग व्यापार मंडल की अध्यक्ष रश्मि मित्तल ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “पेड़ केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) ही नहीं देते बल्कि हमारे घरों और आसपास के वातावरण को भी सुंदर और सुखद बनाते हैं। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करें।” उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया। इस मौके पर महिलाओं ने एक एक पेड़ व्यपारियो को भेंट किया ताकि वह अपने अपने घर पेड़ लगाए।
इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महिला मोर्चा व्यापार मंडल से सपना अग्रवाल अनीता अग्रवाल सोनम अग्रवाल मीरा कुशवाहा हेमा सोनी अर्चना सोनी राजेश्वरी यादव मीनू अग्रवाल मनीषा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल किरण सराफ किरण अग्रवाल राखी अग्रवाल संगीता अग्रवाल और मीणा अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी की।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक चौ. वृजेन्द्र मयंक प्रभंजन गर्ग बब्बू राजा नरी विजय अग्रवाल बल्लन अग्रवाल राजेंद्र निगम संदीप अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल रामू गुप्ता कमलेश पाटकार सद्दाम अजय पटवा विजय गुप्ता और शैलेंद्र सराफ जैसे प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक-एक कर पौधे रोपे जिससे पूरा वातावरण हरियाली के संकल्प से गूंज उठा। इस आयोजन ने कोंच में पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।