अलका याग्निक के गानों का कलेक्शन मिला ओसामा बिन लादेन के घर

0
96

Alka Yagnik's collection of songs found in Osama bin Laden's house

मुंबई. (Mumbai) 80 और 90 के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik ) आज अपना बर्थडे मना रही हैं। 1100 से अधिक गाना गाने वाली अलका ने महज सात साल की उम्र में रेडियो कोलकाता (Kolkata) के लिए गाना शुरू किया था।

10 साल की उम्र में अलका याग्निक (Alka Yagnik )  मुंबई (Mumbai) आ गई थीं। यहां वह राज कपूर (Raj Kapoor ) से मिलीं। राज कपूर (Raj Kapoor ) ने उन्हें म्युजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal)  से मिलवाया। 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’(Payal Ki Jhankar ‘)  का गाया।

अलका याग्निक (Yagnik ) को पहचान फिल्म तेजाब (Tezab) में एक दो तीन से मिली थी। 90 के दशक में अलका याग्निक (Alka Yagnik ) ने कुमार सानू (Kumar Sanu )के साथ मिलकर कई हिट गाने दिए थे।  इसके अलावा उदित नारायण (Udit Narayan )के साथ भी उन्होंने कई हिट गाने  गाए।

ओसामा बिन लादेन भी सुनता था गाने

अल कायदा का आतंकी और 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) भी अलका याग्निक (Alka Yagnik ) का बहुत बड़ा फैन था। इसका खुलासा अमेरिका (America) की जांच ऐजेंसी सीआईए ने किया था।

साल 2011 में अमेरिकी सील कमांडो ने ओसामा (Osama) को मार गिराया था। सीआईए के मुताबिक पाकिस्ताने के एबोटाबाद (Abbottabad) स्थित लादेन (Laden ) के घर से कुमार सानू, (Kumar Sanu ) अलका याग्निक (Alka Yagnik)और उदित नारायण (Udit Narayan )के गानों के संकलन मिले थे।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका याग्निक (Alka Yagnik)ने नीरज कपूर (Neeraj Kapoor )से साल 1989 में शादी की थी।  अलका याग्निक (Alka Yagnik के करियर के लिए वह शिलांग (Shillong) छोड़कर मुंबई (Mumbai) बिजनेस कर लिए आ गए। हालांकि, घाटा होने के बाद वह वापस लौट गए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here