Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअखिलेश यादव पहुंचे बाराबंकी, स्व अशोक सिंह को दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव पहुंचे बाराबंकी, स्व अशोक सिंह को दी श्रद्धांजलि

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के देहान्त के बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिविल लाइन आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और स्व अशोक कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप से दूरभाष पर वार्ता कर दुख प्रकट किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सुब्रत रॉय ने शोक संदेश के माध्यम से संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश सरकार के कृषि एवं उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, बृजेश सिंह,पूर्व विधायक झीन बाबू, एथलीट सुधा सिंह,डा अश्वनी सिंह,श्रद्धेय नेता जी के ओएसडी अरविंद यादव,पूर्व अध्यक्ष पत्रकार संघ सुरेश बहादुर सिंह, विधायक सुरेश यादव,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,निवर्तमान जिला अध्यक्ष अयाज़ अहमद,डा जावेद,चेयरमैन रेहान कामिल, पूर्व सूचना आयुक्त विजय शर्मा, रिश्रेंदे कुमार सिंह, डा बीनू सिंह, लवाना के मालिक पवन अग्रवाल, एनबीटी संपादक मोहम्मद नदीम, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह,कुशल अग्रवाल,राम सरन वर्मा,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां पूर्व विधायक,शैलेंद्र यादव ललई विधायक,फरहान वास्ती,पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह,पंकज कुमार सिंह, अफजाल कौसर, अतुल प्रजापति,तथा जिले के तमाम नेता कार्यकर्ता एवं  आईएएस आईपीएस अधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की आत्मा को शांति प्राप्त हो और शोकाकुल परिवार को इस महान दुख को सहने की शक्ति मिले इसके लिए आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।    श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रतन लाल राव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व प्रदेश सचिव हसमत अली गुड्डू आदि तमाम पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्वर्गीय अशोक सिंह के चाहने वाले लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी लोगों ने खड़े होकर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular