Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeItawaआकाश मिस्टर इटावा और दीक्षा बनी मिस इटावा 2025

आकाश मिस्टर इटावा और दीक्षा बनी मिस इटावा 2025

परम्परागत जोधपुरी ड्रेस के साथ मॉडल ने किया रैम्प पर परफार्मेस

इटावा। स्टारलाइट प्रोडक्शन के बैनर तले मिस्टर एंड मिस इटावा 2025 के छठवें सीजन का आयोजन बालाजी मंडप एंड बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयवीर सिंह तोमर व अदिति सिंह तोमर, एडीएम की पत्नी श्रुति रंजन,सेलिब्रिटी गेस्ट डॉ वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि,क्रमिक यादव,निकिता विभानिया,सिविल लाइन एसएचओ विक्रम सिंह व संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जोधपुरी परंपरागत पोशाकों,इंट्रोडक्शन, टैलेंट एवं सवाल जवाब के आधार पर मिस्टर एंड मिस इटावा मुकाबला आयोजित किया गया।जिसमें आकाश तोमर ने मिस्टर इटावा व दीक्षा यादव ने मिस इटावा का टाइटल जीता।इसी के साथ पीयूष शर्मा व मोहाली यादव ने फर्स्ट रनरअप एवं अंशुल यादव व साक्षी ने सेकंड रनरअप का खिताब जीता। 14 प्रतिभागियों को सब टाइटल भी दिए गए जिसमें मिस सिम्पैथिक मोहिनी व मिस्टर सिम्पैथिक समीर,मिस इंटेलीजेंट स्वरा व मिस्टर इंटेलीजेंट दक्षराज,मिस फेमस प्रिया व मिस्टर फेमस सारिफ,मिस गॉर्जियस वैष्णवी भदौरिया व मिस्टर हैंडसम अभिमन्यु,मिस स्टाइलिश दीक्षा चौहान व मिस्टर स्टाइलिश मृदुल,कैट वॉक अवॉर्ड वैष्णवी व पैंथर वॉक अवॉर्ड अभय,मिस परफेक्ट नेहा व मिस्टर परफेस्ट राज कुशवाहा रहे।

स्पेशल परफॉर्मेंस में कृष्णा डांस स्टूडियो,सैंडी डांस स्टूडियो व नमस्तूते डांस स्टूडियो के बच्चों ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में जोधपुरी रनवे नाइट ने सभी को मंत्रमुग्ध किया जिसका संचालन मेकअप आर्टिस्ट व डिजाइनर बृजेंद्र चौरसिया ने किया।जिसमें योगेश, मानसी दुबे,गौरी चौरसिया,सपना यादव, लवी यादव,शिवानी यादव,करिश्मा,निशा, प्रियंका,राज दुबे,प्रिंस सोनी ने अपना जलवा दिखाया।कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में मिस्टर यूनिवर्सल क्रमिक यादव,सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निकिता विभानिया,मिस्टर इंडिया 2024 आशीष यादव,मिस्टर इटावा 2024 आदित्य राजावत व मिस इटावा 2024 भूमि त्रिपाठी ने निभाई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ तृप्ति यादव,डॉ संजीव यादव,एडवोकेट नेहा सिंह,अश्वनी सिंह, डॉ नमिता तिवारी,अभिषेक चौधरी, आशीष गुप्ता,अमित बॉथम,मोहित जोरावर,रितिका,विशाल सिंह सोनी,प्रिंस पाण्डेय,सिम्मी,राजू गुप्ता,सुशीला राजावत,राज,राहुल,रॉबिन शर्मा,नैतिक शर्मा,चित्रा परिहार,रोहित चौधरी,सोना ठाकुर,पार्थ पुरवार,अक्षिता यादव रहे। कार्यक्रम के आयोजक व संस्थापक प्रशांत यादव,डायरेक्टर आरुष पटेल एवं शो की होस्ट व मैनेजर मानसी दुबे ने सभी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular