Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeअजना नजीम ने अपने पति से मेहर के रुप में 100 किताबों...

अजना नजीम ने अपने पति से मेहर के रुप में 100 किताबों की मांग रखी

भारत में सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। यहां पर परंपरा और रीति रिवाजों की काफी मान्यता है। हर समुदाय और धर्म की अपनी-अपनी मान्यता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जो सबके लिए एक मिसाल बन गया है।

चटपटी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, दरअसल, दक्षिण भारत के केरल से जो मामला सामने आया है वह इस्लाम धर्म से जुड़ा है, लेकिन इस कारनामे ने भारत की एकता और संस्कृति की मिशाल को दुनिया के सामने पेश किया है।

केरल के एक मुस्लिम परिवार की एक लड़की ने परंपरा और रिवाज को तोड़ते हुए नया इतिहास बनाया है। उसने अपने होने वाले पति से मेहर के रूप में अनोखी मांग रखी है।

बता दें कि इस्लाम धर्म में शादी के दौरान एक धार्मिक रवायत होती है जिसे मेहर कहते हैं। इस रस्म के अनुसार वर को शादी के लिए वधु को मेहर के रूप में पैसे, गहने या कोई अन्य मांगी गई चीज देनी होती है।

केरल: ‘मेहर’ में दुल्हन ने पति से मांगी 100 किताबें! 1

अब केरल की अजना नजीम ने इसी रवायत को निभाते हुए अपने पति से मेहर के रुप में 100 किताबों की मांग रखी और अपने होने वाले पति इजास हकीम को 100 किताबों की लिस्ट थमा दी है।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि नजीम ने अस लिस्ट में न केवल मुस्लिम धर्म से जुड़ धार्मिक किताब बल्कि अन्य धर्मों के पवित्र किताबों को भी मांगा है।

इसमें कुरान, भगवद्गीता, बाइबिल और भारत का संविधान शामिल हैं। बता दें कि ये मांग अजना ने बीते अक्टूबर में सगाई के दौरान रखी थी।

अजना नजीम की ओर से मांग की गई 100 किताबों में से इजास ने काफी मेहनत की लेकिन इसके बाद भी शादी की तारीख तक 96 किताबें ही दे पाए। दोनों की शादी 29 दिसंबर को हुई।

26 साल के इजास हाकिम पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। हकीम का मानना है कि मेहर एक महिला का अधिकार है। अब वह अपने अधिकार के दायरे में कुछ भी मांग सकती हैं और दूल्हा का यह दायित्व है कि उसे पूरा करे।

शादी के दिन दोनों ने तमाम किताबों को अपने बेडरूम की एक आलमारी में जगह दी। इजास ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि वे पूरे 100 किताबें लाकर दें, लेकिन काफी कोशिश के बाद ये आंकड़ा 96 तक पहुंच पाया।

सबसे अच्छी बात ये रही कि अजना ने इसे स्वीकार किया। बता दें कि अजना बीएड की पढ़ाई कर रही हैं।

अजना ने जो किताबें मंगाई है उनमें खालिद हुसैनी, हारुकी मुराकामी और मिशेल ओबामा की लिखी हुई किताबें भी शामिल है।उन्हें मिशेल ओबामा की बायोग्राफी बिकमिंग विशेष रूप से बेहद पसंद है।

आपको बता दें कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटना देखने को मिला है। 2016 में हैदराबाद यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान की छात्रा रही केरल की ही साहला नेचिल नाम की एक दुल्हन ने मेहर के रूप में 50 किताबों की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular