Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeLucknowअजित पवार के निधन से यूपी में शोक की लहर, सीएम योगी...

अजित पवार के निधन से यूपी में शोक की लहर, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। मुंबई से चुनाव प्रचार के लिए जाते समय लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में एक प्लेन क्रैश में दुखद निधन हो गया। वे मुंबई से चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान रनवे पर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस भयानक हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों के निधन की हृदयविदारक सूचना से स्तब्ध हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

अजित पवार के निधन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र में एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार जी के निधन के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular