Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeपंडित पारस नाथ मिस्र जी को अजय शेखर सम्मान

पंडित पारस नाथ मिस्र जी को अजय शेखर सम्मान

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका प्रेक्षागृह आयोजन में प्रतिष्ठित रचनाकार पंडित पारस नाथ मिस्र को अजय शेखर सम्मान (चतुर्थ) से सम्मानित किया गया अध्यक्षता पूर्व विधायक तीरथ राज जी ने किया। इस अवसर पर अजय शेखर ने कहा कि जब कल्पना को धरातल पर साकार किया जाता है तब रचनाकार समाज मे परिवर्तन कर पाता है। प० पारस नाथ मिस्र की पुस्तकें हमें देशभक्ति, धर्म, संस्कृति और समत्व से परिपूर्ण करती है। विजय शंकर चतुर्वेदी, चंद्रकांत शर्मा, दिलीप सिंह दीपक, दिवाकर मेघ विजयगढ, सुशील राही, डॉ० रामलखन जंगली, प्रद्युम्न तिवारी, सुरेश तिवारी, अमरनाथ अजेय, अशोक तिवारी, विनोद कुमार चौबे, रामनाथ शिवेंद्र, राकेश शरण मिस्र, ईश्वर वैरागी, कौशल्या कुमारी, प्रभात चंदेल, धर्मेश चैहान आदि ने अपने विचार रखते हुए प० पारस नाथ मिस्र को उनके शास्वत जीवन के लिए बधाई दी। अतिथिगण का स्वागत श्री जगदीश पंथी ने किया। विचार मंच के सयोंजक नरेंद्र नीरव ने कहा कि पंडित पारस नाथ मिस्र ने अपने कर्म और विचार से लोगों को राष्ट्रीय संचेतना का पथ दिखाया है। इस अवसर पर आदिवासी अंचल में सघन वृक्षारोपण करने वाले लल्लू दुबे और रामाधार गुप्त को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदन चौबे, काबिल मिर्जापुरी, सुधाकर स्वदेशप्रेम, दयानंद दयालु, ठाकुर कुशवाहा, रत्नेश मौर्य, हीरामणि मिस्र, भैयालाल सिंह, हरिशंकर तिवारी आदि रहे। देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular