जौनपुर ज़िला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर के संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया तथा पिछले माह के कार्यो की समीक्षा की गई और आगामी माह के कार्यों की रणनीत बनाई गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना सभी कार्यकताओं का कर्तव्य है।और बिना संगठन को मजबूत किये और समाज को जागरूक किये बिना हक़ को हासिल करना नामुमकिन है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुछ साम्प्रदायिक ताक़तें देश मे अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बना रही हैं।ऐसी ताक़तों को जवाब देने के लिए राजनीत में जागरूक होना और संगठित होना अति आवश्यक है।तथा सभी कार्यकर्ता अपने जागरूकता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।
बैठक में सर्वसम्मति से महताब सिद्दीकी को नगर का प्रभारी बनाया गया।

इस अवसर पर अब्दुल रशीद,रियाज़ अंसारी,जावेद सिद्दीकी,शमीम अंसारी,रमेश भारद्वाज,साजिद,दिलशाद एडवोकेट,बाबर, राकिफ़ ,तारिक,मक़बूल अहमद,मोहम्मद यासिर,सोनू,दीपक वर्मा,शादाब खान,इसरार अहमद,फ़ैज़,साबिर,एहसान अहमद,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





