Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiआत्मनिर्भर एवम् विकसित भारत बनाना लक्ष्य- अर्चना मिश्रा

आत्मनिर्भर एवम् विकसित भारत बनाना लक्ष्य- अर्चना मिश्रा

अवधनामा संवाददाता

 दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला- अर्चना मिश्र

बाराबंकी। भाजपा ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जिले के कई शक्तिकेंद्रो पर संगोष्ठी आयोजित की। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि एवम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कई मंडलों में आयोजित संगोष्ठियों में हिस्सा लिया। सभी संगोष्ठियों में मौजूद लोगों के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण को सबके बीच रखा गया।
महादेवा एवम अमोलीकलां शक्तिकेंद्रो पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवम जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि अमृत काल के 25 साल भारत की आजादी का स्वर्णिम काल है जिसमे आत्मनिर्भर एवम् विकसित भारत का निर्माण करना है। यह कालखंड देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने का हैं। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो। ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्जवल हो। जिसकी एकता और अधिक अटल हो।उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार के लगभग 9 साल में भारत के लोगों ने अनेकों प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखें। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि सभी भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल गया है। देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सर्वाधिक काम हो रहा है।भारत के डिजिटल नेटवर्क से विकसित देश प्रेरणा ले रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार ने बड़े-बड़े घोटालों, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की जन समस्याओं पर लगाम लगाई है। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बदोसराय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सिद्धौर, विधायक दिनेश रावत ने हैदरगढ़ मंडल तथा एमएलसी अंगद सिंह ने दरियाबाद पूर्वी में संगोष्ठियों को संबोधित किया। इस अवसर पर शील रत्न मिहिर संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ला, संतोष पाण्डेय, प्रवीण सिंह सिसौदिया, केवल प्रसाद वर्मा, संजय अवस्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular