Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeBusinessAhmedabad Plane Crash: मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए;...

Ahmedabad Plane Crash: मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपए; टाटा ग्रुप ने बनाया 500 करोड़ का ट्रस्ट

Ahmedabad plane crash टाटा संस और टाटा ट्रस्ट (Tata Group) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपएका ट्रस्ट स्थापित किया है।टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने परोपकारी कार्यों के लिए ट्रस्ट को 250-250 करोड़ रुपए का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है।

Ahmedabad plane crash: टाटा संस और टाटा ट्रस्ट (Tata Group) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एअर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपएका ट्रस्ट स्थापित किया है। ‘एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ का मुंबई में रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 260 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए थे।

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने परोपकारी कार्यों के लिए ट्रस्ट को 250-250 करोड़ रुपए का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि भी शामिल है। इसके अलावा यह ट्रस्ट गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का उपचार कराएगा और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए बीजे मेडिकल कालेज छात्रावास के पुनर्निर्माण में सहायता देगा।

सभी प्रभावितों की मदद करेगी कंपनी

कंपनी ने कहा कि ट्रस्ट मृतकों के आश्रितों/निकटतम रिश्तेदारों, घायलों और दुर्घटना से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल और निरंतर सहायता प्रदान करेगा। ट्रस्ट दुर्घटना के बाद सहायता प्रदान करने वाले लोगों, चिकित्सा और आपदा राहत कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को होने वाले किसी भी सदमा या संकट को कम करने के लिए भी सहायता प्रदान करेगा।

ट्रस्ट का प्रबंधन और प्रशासन पांच सदस्यीय न्यासी बोर्ड द्वारा किया जाएगा। बोर्ड में नियुक्त शुरुआती दो ट्रस्टी टाटा समूह में शीर्ष पदों पर सेवाएं दे चुके एस. पद्मनाभन और सिद्धार्थ शर्मा हैं। अन्य ट्रस्टियों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular