Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeऔद्योगिक क्षेत्र तथा महाविद्यालय के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर

औद्योगिक क्षेत्र तथा महाविद्यालय के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर

छात्राओं को इंटर्नशिप के माध्यम से मिलेगा रोजगार के अवसर

चन्दौली। डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र तथा महाविद्यालय के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय तथा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के मध्य पारस्परिक सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय तथा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

समझौते से महाविद्यालय तथा औद्योगिक क्षेत्र के मध्य संबंध स्थापित होने से महाविद्यालय की छात्राओं को इंटर्नशिप, औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जानकारी तथा रोजगार आदि प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से सदस्य के रूप में तनवीर अहमद ( एम.पी. बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड ), शशांक चौरसिया ( टेस्टी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ), शिशिर सर्राफ ( बालाजी फूड प्रोडक्ट्स ) तथा महाविद्यालय से सदस्य के रूप में प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा, अपूर्वा पाण्डेय, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. प्रतिमा राय तथा दीपक कुमार गुप्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular