Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में विजय के बाद निकला विजयजुलूस

भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में विजय के बाद निकला विजयजुलूस

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर धुरुव सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव में विजय के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर जस्न मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर धुरुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करते हुए एक गरीब,आदिवासी समाज की महिला द्रोपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया है हम इस अवसर पर पूरे देश सहित आदिवासी समाज को बधाई देते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को साकार करने का कार्य किया और समाज के अन्तिम पायदान पर खड़ी आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाया है।
इस अवसर पर सतेन्द्र राय, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज,प्रेम नारायण पाण्डेय, विनय प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह महुवारी , बबिता जसरासरिया, महेंद्र मौर्या, सौदागर भारती, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, राजीव शुक्ला, मनीष सिंह, पवन देव त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular