Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeअतिक्रमण हटवाने के बाद सड़क की पैमाइस कर किया गया सीमांकन

अतिक्रमण हटवाने के बाद सड़क की पैमाइस कर किया गया सीमांकन

 

अवधनामा संवाददाता

तमकुहीराज, कुशीनगर। नगर पंचायत में मुख्यमार्ग पर हुए अतिक्रमण हटवाने के अभियान के तहत सड़क की पैमाईस कराकर सीमांकन किया गया। सीमाकंन की कार्यवाई को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वहीं सीमाकंन की जद में आने वाले पक्के मकान मालिक एवं व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हैं।
शुक्रवार को राजस्व विभाग की  टीम को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी कस्बा के मुख्यमार्ग का पैमाईस कराने पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम राजस्व अभिलेखों के आधार पर सड़क के मध्य रेखा से दोनो तरफ पैमाईस कर सीमाकंन करने लगी। सीमाकंन जिसमें कई पक्के मकान भी जद में आने लगे। व्यापारियों का कहना था कि आज तक जितनी बार भी पैमाईश हुई है। पक्के मकान इसके जद में नहीं आए हैं। लेकिन इस बार पक्के मकान भी जद में आ रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत सीमाकंन करा कर जिन दुकानों को तोड़ने का निर्देश दे रहा है। उसे एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कार्यवाई करते हुए सैकड़ो लोगो के खिलाफ कार्यवाई की थी। लेकिन जब मामला उपजिलाधिकारी के न्यायालय में  गया तो उन्होने पाया कि उक्त कार्यवाई गलत थी। उन्होनें सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। एक बार फिर नगर पंचायत दुकानदारों को उजाड़ने में लगा हुआ है। नगर पंचायत की कार्यवाई से जहां पटरी पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों में अफरा तफरी मचा हुआ है। वहीं इस कार्यवाई को लेकर अने लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं।
इस संबंध में राजस्व निरीक्षक अशोक वर्मा का कहना था कि उपजिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सड़क़ के दोनो तरफ सरकारी जमीन की पैमाईस कर सीमाकंन किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular