मोहनलाल कुशवाहा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में उनका जगह जगह किया गया भव्य स्वागत

0
32
जिले की सीमा से लेकर कबरई, किडारी और महोबा में जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया
महोबा । भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद महोबा लौटे मोहन लाल कुशवाहा का जिले की सीमा से महोबा तक जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। नए जिला अध्यक्ष के महोबा आने की खबर पर पहले से ही कार्यकर्ताओं ने खन्ना, कबरई, किडारी, हमीरपुर चुंगी और पीपीएन चैराहे पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
महोबा जनपद के अध्यक्ष पद के लिए जिले से दो दर्जन से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए थे, पार्टी हाईकमान के निर्देश पर चुनाव अधिकारी ने मोहन लाल कुशवाहा को जिलाध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी थी। जिला अध्यक्ष बनने के बाद मोहन लाल कुशवाहा शुक्रवार को पहली बार जनपद महोबा काफिले के साथ आए। अध्यक्ष अपने साथ गाड़ियों का बड़ा काफिला लेकर लखनऊ से महोबा के लिए निकले।
नवागत जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा के जिले की सीमा खन्ना में प्रवेश करते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्हे फूल माला पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद टोल प्लाजा खन्ना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। कस्बा कबरई पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री सिद्ध गोपाल साहू ने छंगा साहू के निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। डीएम बंगला और हमीरपुर चुंगी में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और उनके काफिले का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष का काफला देर शाम तक शहर में घूमता रहा।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here