आखिर पाकिस्तान को खटक रही कौन सी बात, किसे मिला सम्मान किसका हुआ अपमान!

0
124

After all, what was knocking Pakistan, who got the honor, who was insulted!

इस्‍लामाबाद। (Islamabad) पाकिस्‍तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) अपनी दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका (Sri Lanka) में हैं। उनकी इस यात्रा के पहले दोनों देशों की मीडिया के बीच काफी खबरें रहीं। उस दौरान भारत (India) का नाम भी सामने आया। दरअसल, इमरान खान (Imran Khan) की श्रीलंका (Sri Lanka) की संसद में संबोधन को रद कर दिया गया था। श्रीलंका (Sri Lanka) का यह कदम पाकिस्‍तान (Pakistan)  को कहीं न कहीं जरूर अखरा होगा। खासकर तब जब वर्ष 2015 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  की श्रीलंका (Sri Lanka) यात्रा के दौरान उन्‍होंने श्रीलंका (Sri Lanka)  की संसद को भी संबोध‍ित किया था। ऐसे में श्रीलंका (Sri Lanka)  का यह फैसला इमरान खान (Imran Khan ) के अपमान के रूप में देखा गया। आखिर श्रीलंका (Sri Lanka)   की संसद में भाषण देने का क्‍या महत्‍व है। इसे इमरान खान खान (Imran Khan ) की प्रतिष्‍ठा से जोड़ कर क्‍यों देखा गया। क्‍या सच में पाकिस्‍तान (Pakistan)  के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की श्रीलंका (Sri Lanka)   यात्रा पर भारत (India) की कोई दिलचस्‍पी है। इमरान (Imran ) की यात्रा में चीन का क्‍या फैक्‍टर है।

दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्‍तान हरदम भारत से अपनी तुलना करता रहा है। श्रीलंका (Sri Lanka)   यात्रा के दौरान जब प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan ) की श्रीलंका (Sri Lanka) की संसद में संबोधन कार्यक्रम को रद कर दिया गया तो पाकिस्‍तान (Pakistan)  मीडिया ने इसको खूब जोरशोर से उठाया।

इसमें एक बड़ा कारण यह भी है। इसकी तुलना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की श्रीलंका (Sri Lanka) यात्रा से की गई। वर्ष 2015 में मोदी की श्रीलंका (Sri Lanka) यात्रा के दौरान उन्‍हें काफी सम्‍मान मिला था। भारतीय प्रधानमंत्री ने श्रीलंका (Sri Lanka) की संसद को संबोधित किया था।

किसी दूसरे देश की संसद को संबोधन करना एक गौरव की बात होती है। इससे दोनों देशों की निकटता का भी अहसास होता है। इमरान की यात्रा के दौरान उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) की संसद से दूर रखा गया। उनके इस कार्यक्रम को रद कर दिया गया। जाहिर है कि पाकिस्‍तान पाकिस्‍तान (Pakistan)  को श्रीलंका के इस निर्णय से जरूर मिर्ची लगी होगी।

हालांकि, श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्‍तान पाकिस्‍तान (Pakistan)  के बीच गहरे रिश्‍ते रहे हैं। दोनों के बीच व्‍यापारिक, रक्षा और सांस्‍कृतिक साझेदारी है। इतना ही नहीं दक्षिण एशिया में श्रीलंका (Sri Lanka) ऐसा पहला मुल्‍क है, जिसने पाकिस्‍तान पाकिस्‍तान (Pakistan)   के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता किया है। यह समझौता दोनों देशों के संबंधों को खास बनाता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here