Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeहर्षोल्लास से मनाया एरोन संस्था ने 13वां स्थापना दिवस

हर्षोल्लास से मनाया एरोन संस्था ने 13वां स्थापना दिवस

 

अवधनामा संवाददाता

मेधावी छात्र-छात्राओं समेत कई विभूतियों का किया सम्मान

सहारनपुर। ऐरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी का 13वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर हाई स्कूल इंटर मीडिएट के 11 छात्र-छात्राओं को यंग अचीवर के रूप मंे सम्मानित किया गया। इनके अलावा विभिन्न संस्था प्रतिनिधियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित सोसायटी के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ नकुड ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, सुषमा बजाज, अलका कुमार, बबीता मलिक, कुलदीप धमीजा, वरिष्ठ समाज सेवी व कांग्रेसी नेता महेंद्र तनेजा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मं विरद कला केंद्र की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद संस्था पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अगले चरण में 11 यंग अचीवर्सयूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर नमरा, इंटर टॉपर श्रुति चौहान, कॉलेज टॉपर मेघा पुंडीर, कुंज सैनी, राहुल सिडाना, अनुष्का दक्ष, अमनदीप यादव, आशुतोष, संगीता शर्मा, सान्या गुजराल, विशाल नारंग, को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रश्मि टेरेंस ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं और इसके लिए हम शहर के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हैं, जो समय-समय पर हमारा सहयोग कर मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में नकुड ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, विवेक गुप्ता, योगेश दहिया, बबीता मलिक, अलका कुमार, रुही अंजुम, सत्या शर्मा, अमित तोमर, डॉ पंकज खन्ना, कुलदीप धमीजा, शीतल त्यागी, विजेंद्र त्रिपाठी, तपेश ममगई, करुणा प्रकाश, अनिल मदान, नायक खन्ना, रोमिला बांगा, पूनम बाली, पंकज गर्ग, सचिन भारद्वाज, दीपिका सचदेवा, एडवोकेट शशी सैनी, सुशील धीमान, दीपिका सचदेवा, मुरली खन्ना, दिग्विजय चौहान, बोबी चौधरी, प्रवेश चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थापक ओसविंन टेरेंस, रश्मि टेरेंस, उपाध्यक्ष राहुल गुंदेव, शशांक शर्मा, गगनदीप, जसपाल भट्टी, वीरेंद्र मान, आयुष जैन, बीडी शर्मा, गीता चौहान, उषा कपिल, लीशा सिडाना, ज्योति चौधरी, शगुन खन्ना, शर्मा, मनीषा, दीपिका, अमित कुमार शर्मा, मिंटू अंसारी, अनीस अली, प्रेम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सन्दीप शर्मा ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular