Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसत्ता की कठपुतली न बने प्रशासन : कार्तिकेय राणा

सत्ता की कठपुतली न बने प्रशासन : कार्तिकेय राणा

Administration should not become a puppet of power: Kartikeya Rana

अवधनामा संवाददाता

देवबंद ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में नहीं होने दी जाएगी धांधली

फिरोज़ ख़ान देवबंद (Firoz Khan Deoband.)। पूर्व की सपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे स्व. राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में आकर बीडीसी सदस्यों को धमका रहे हैं लेकिन वह किसी भी कीमत पर देवबंद ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे।
देवीकुंड रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्तिकेय राणा ने कहा कि उनकी पत्नि नितिशा राणा देवबंद ब्लॉक प्रमुख पद की मुख्य दावेदार हैं। आरोप लगाया कि लेकिन चुनाव को सत्ता पक्ष ने युद्ध जैसी स्थिति में बदल दिया है। लगातार उन पर हमले हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन भी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाते हुए दबाव बना रहा है। जो लोकतंत्र की हत्या के समान है। कहा कि देवबंद के ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव को मुजफ्फरनगर या मेरठ की तरह जिला पंचायत का चुनाव नहीं बनने दिया जाएग। उन्होंने चेताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र हैं इसलिए प्रशासन सत्ता पक्ष की कटपुतली न बने जिससे सत्ता परिवर्तन होने पर उन्हें मुंह छुपाना नहीं पड़े। पत्रकार वार्ता के दौरान अजय राणा, फहीम नबंरदार, सिकंदर गोड़, बब्बल त्यागी, तंजीम खान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular