Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarतालाब की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के समाधान हेतु प्रशासन...

तालाब की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के समाधान हेतु प्रशासन सख्त

बसखारी,अम्बेडकरनगर। नगर क्षेत्र के पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित तालाब की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को नायब तहसीलदार टांडा अंबरीश सिंह और थानाप्रभारी बसखारी संत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा तालाब की संयुक्त पैमाइश कराई गई। इस दौरान लेखपालों की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे।

पैमाइश के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि तालाब की भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य अथवा मिट्टी पटाई अवैध है। टीम ने मौके पर ऐसी गतिविधियों को रोकते हुए संबंधित व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी। नायब तहसीलदार अंबरीश सिंह ने बताया कि तालाब का रकबा रिकॉर्ड के अनुसार पूर्ण रूप से सुरक्षित है और किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह से नगर पंचायत और स्थानीय नागरिकों के बीच तालाब की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। प्रशासन की इस पहल से विवाद के शांत होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामवासियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular