बांसी सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद सिद्धार्थनगर द्वारा कोतवाली बांसी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की कानून व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव का गहनता से जायजा लिया।भोजन व आवास की गुणवत्ता: अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले पुलिस मेस (भोजनालय) का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची। इसके पश्चात पुलिस आरक्षी बैरकों का भ्रमण किया गया, जहाँ साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
मिशन शक्ति अभियान विद्यालय से आई छात्राओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ASP ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका से संवाद किया और रजिस्टरों के अवलोकन के बाद निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करें। अभिलेख व साइबर सुरक्षा तकनीकी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु साइबर सेल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही अपराध रजिस्टर, वाद रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। परिसर में खड़े सीज किए गए वाहनों के रखरखाव की भी समीक्षा की गयी।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने स्पष्ट संदेश दिया कि “पुलिसिंग में पारदर्शिता और स्वच्छता सर्वोपरि है।” उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जहाँ कुछ कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार हेतु आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, इंस्पेक्टर क्राइम राम नारायण दुबे, सलामी गार्द कमांडर एस.आई. रामप्रताप सिंह, एस.आई. शम्स जाबेद, शैलेन्द्र प्रताप चंद्र, बलराम धर दुबे, हेड मोहर्रिर सुशील चौहान, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, सुनील दुबे, योगेंद्र यादव, रितेश सिंह, अशोक यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, घनश्याम सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।





