Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurअपर जिला जज नें किया जेल का निरीक्षण

अपर जिला जज नें किया जेल का निरीक्षण

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुर : उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28.11.2023 को समय 12ः30 बजे श्रीमती गीताजली गर्ग अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के द्वारा जिला कारागार जनपद हमीरपुर में जेल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में जेल अधीक्षक गोविन्द राम वर्मा, जेलर, कृष्णा प्रताप चण्डीला, डिप्टी जेलर, देवेन्द्र कुमार, टेली लाॅ अधिवक्ता मुनीन्द्र कुमार शिवा उपस्थित रहें। इसी क्रम में अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के सचिव द्वारा जिला कारागार जनपद हमीरपुर में दोषसिद्ध बन्दी जो गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है तथा निरूद्ध पुरूष व महिला बन्दी की समस्या को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने को कहा। निरूद्ध 02 बंदियों द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की माँग की गई जिस पर प्राधिकरण की ओर से उन्हें विधिक सहायता दिलाने हेतु आश्वक्त किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि जिला कारागार का निरीक्षण समय-समय पर किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular