Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeचुनाव में सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता जमकर कर रहें नूराकुस्ती 

चुनाव में सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता जमकर कर रहें नूराकुस्ती 

अवधनामा संवाददाता

महराजगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के बीच जमकर जंग छिड़ा हुआ हैं। कार्यकर्ता अपने पार्टी के प्रत्याशी को लेकर सोशल मिडिया पर खूबजमकर उपलब्धियां गिना रहे है। तो वही दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता जमकर अन्य पार्टियों की कमियां गिना रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचने के लिए एक अच्छा और सरल मध्यम मान रहे हैं। जो कम खर्च में अधिक से अधिक लोगों तक अपने विचारों को पहुंचाने का सबसे बेहतरीन साधन बना हुआ हैं

      सातवें चरण के अंतर्गत 1 जून को जनपद में लोकसभा का मतदान होना हैं। इस बीच प्रत्याशी घर घर मतदाताओं के पास पहुंचने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे है। जिसमें सोशल मिडिया एक बड़ा मध्यम बना हुआ हैं। यूट्यूब, फेसबूक, इंस्टाग्राम, और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर कार्यकर्ता अपने पार्टी और प्रत्याशियों की उपलब्धियां गिनाने से लेकर विपक्ष के पार्टी और प्रत्याशियों के खिंचाई करने में भी पीछे नहीं हैं। सोशल मिडिया पर कोई सरकार की उपलब्धियां गिना रहा है तो कोई सरकार की उपलब्धियों पर प्रश्न खड़ा कर रहा हैं। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता ना सिर्फ जमीनी स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी  अपनी ताकत लगाएं हुए हैं। इन दोनों के साथ साथ आम लोग भी सोशल मिडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकालने और अपने विचारों साझा करने में पीछे नहीं है। कुछ समर्थक आक्रामक पोस्ट करने में गुरेज नहीं कर रहे है। ऐसे में पार्टी और प्रत्याशियों के समर्थन में सोशल मिडिया पर खूब जमकर तारीफें की जा रही हैं। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मिडिया सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम बना हुआ हैं। अब चुनाव परिणाम के बाद ही मालूम चल पाएगा की सोशल मिडिया पर किस पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को कितना रिझा पाएं हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular