Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarquee बच्चो  को सामाजिक सुरक्षा  से जोड़ती एक्शनएड  की नई  पहल 

 बच्चो  को सामाजिक सुरक्षा  से जोड़ती एक्शनएड  की नई  पहल 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो यूनिसेफ द्वारा सहयतित एवम एक्शनएड  इंडिया द्वारा संचालित  नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत  ब्लाक घोरावल के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज, प्राथमिक विद्यालय ढूटेर की  विजिट
यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ रित्विक पात्रा तथा एक्शनएड एसोसिएशन लखनऊ के प्रोजेक्ट ऑफिसर नाजिश नजमी के द्वारा  की गई। श्री ऋतविक पात्रा के द्वारा  बाल संसद के बच्चों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य,अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा नई पहल शिक्षा परियोजना के वालंटियर के साथ बैठक किया गया। रित्विक पात्रा जी ने  सभी  के संयुक्त प्रयासों से बच्चो की बड़ी  उपस्थिती की सरहाना की।नाज़िश  नजमी  प्रोजेक्ट ऑफिसर  एक्शन एड  ने बताया  की बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालय में बच्चो के नामांकन, ठहराव एवम उपस्थिति को लेकर समुदाय वालंटियर्स के सयुक्त प्रयास को लेकर हैँ । खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल  अशोक कुमार सिंह ने बताया कि  गांव के 7 से 14 आयु वर्ग के  नेवर एनरोल बच्चों विशेष कर दिव्यांग बच्चों को शारदा के अंतर्गत चिन्हित कर सोशल सिक्योरिटी स्कीम से जोड़ने में नई पहल टीम ने विशेष योगदान दिया है। विद्यालय के शिक्षक सेवित बस्तियों में सर्वे करवा रहे है, जिसमे स्वयं सेवी संगठन का मदद मिल रहा है। नई पहल जिला समन्वयक निशा ने बताया कि  बाल श्रम और बाल मजदूरी बाल विवाह बच्चों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है। विद्यालय से  कैसे जोड़ते हैं इसअवसर  पर जिला सहायक समन्वय मोहसिन खान , प्रधानाचार्य कांता प्रसाद, टीचर विवेक मिश्रा, रिजवान अहमद, नई पहल परियोजना के वालंटियर चंदा देवी, माया देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular