Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने को अकबरनगर में ध्वस्तीकरण शुरू

मुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने को अकबरनगर में ध्वस्तीकरण शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के संकल्प को पूरा करने के लिए एलडीए की टीम सोमवार की सुबह सात बजे अकबरनगर द्वितीय में पहुंची। एलडीए की टीम के पहुंचने के साथ ही पूरा क्षेत्र बैरेकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया, देखते ही देखते चप्पे- चप्पे पर पांच कम्पनी पीएसी, तीन कम्पनी आरएएफ तैनात कर दी गई।

सुबह सात बजे से अकबर नगर द्वितीय में एलडीए की ओर से दस जेसीबी, चार पोकलैंड को अवैध रूप से बने मकानों, मदरसों और धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के काम में लगा दिया गया। पहले चक्र में सौ के करीब मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं, मौके पर बारह सौ के करीब मकान को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित होनी है।

मौके पर पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय के निर्देश पर अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। चुनाव तक इसे रोका गया था, चुनाव संपन्न होते ही अकबर नगर के ध्वस्तीकरण पर कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां से विस्थापित को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम भी जारी है।

अकबर नगर में अभी समान उठा रहे कुछ लोग देखे गए, जिन्हें अलाउंस करा के मौके से हटाया गया। ध्वस्तीकरण के उपरांत मलबे को हटवाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय रही। नगर, आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित लखनऊ पुलिस के कई अधिकारी अकबर नगर पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular