अवधनामा संवाददाता
आजमगढ़। थाना कोतवाली को अभियुक्त ओमप्रवेशश्रीवास्तव उर्फ प्रियम पुत्र कृष्णानन्द निवासी हरखपुर खास थाना महराजगंज आजमगढ उम्र 22 वर्ष शाम के समय करीब पहाड़पुर तिराहे पर उत्पात मचा रहा था, तथा पुलिस चौकी के गेट का शीशा व गमला तोड़ दिया। पुलिस बल द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर पुलिस बल को जान से मारने की नियत से बांके से प्रहार किया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/24 धारा 307/323/353/332/504/427 भादवि व 4 /25 शस्त्र अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।





