Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurमासूम से दरिंदगी करने का आरोपी गिरफ्तार

मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी गिरफ्तार

दादी के साथ शादी में आई थी बच्ची, खून से मिली थी लथपथ

गोरखपुर । एक 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की वारदात सामने आयी, बच्ची यहां सिद्धार्थनगर से दादी के मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। बताया गया कि कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर बच्ची खून से लथपथ अवस्था में मिली। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी । जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई, इसकी सूचना शनिवार 21 फरवरी को तड़के 3 बजे पुलिस को सूचना मिली, बताया गया कि मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। इस मामले में परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

बताया गया कि जयमाला के बाद परिजन उसे ढूंढ़ने लगे तो वह नहीं मिली, ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला गया तो वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी थी। सिद्धार्थनगर की रहने वाली पीड़िता की दादी का मायका गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है, दादी के भतीजी की शादी शुक्रवार को थी, बच्ची अपने दादी के साथ पहुंची थी।

यह भी बताया गया कि जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बजे अचानक उनकी पोती गायब हो गई, परिवार के लोग उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसके बाद ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई, इसमें आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। बताया गया कि परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे, देर रात में शादी समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular