Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeहत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

मिठौरा ( महराजगंज)। बीते बुधवार को चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचलौल–चौक मार्ग पर पड़री–टीकर सिवान में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मोटरसाइकिल सहित संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चौक पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में शनिवार को मृतक के पिता सिंहासन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सेखुई से पैदल न्याय मार्च निकाला। मार्च करते हुए ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी कर गौतम के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा न्याय की मांग की।

सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की सूक्ष्म से सूक्ष्म पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी, ताकि कोई निर्दोष व्यक्ति मामले में न फंसे और दोषियों को सजा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular