Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaलक्ष्य के अनुरूप पूरे वर्ष हेतु भूसा की व्यवस्था करेंः डीएम

लक्ष्य के अनुरूप पूरे वर्ष हेतु भूसा की व्यवस्था करेंः डीएम

अवधनामा संवाददाता

जिलाधिकारी ने बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

बांदा। जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में गौशालाओं में गौसंरक्षण हेतु भूसा क्रय किये जाने एवं भूसा दान कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पशु विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप पूरे वर्ष हेतु भूसा की व्यवस्था किये जाने के लिए भूसा कय करें तथा भूसा दान का कार्य भी पूर्ण करायें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी गौशालाओं में छाया, पानी, चारा तथा साफ-सफाई की गौवंशो हेतु समुचित व्यवस्था की जाए. इसमें किसी प्रकार की कमी न रहने पाये। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वर्तमान समय में पशुओं का टीकाकरण कराये जाने का प्रचार-प्रसार कर टीकाकरण का कार्य करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष भूसा कय करें। उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधानों का सहयोग प्राप्त कर अधिक से अधिक गाँवों के लोगों से भूसा दान कराने की कार्यवाही की जाए।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डली, पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक रूप से जनपद में तीन-तीन दिन उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने गौवंशों की ईयर टैगिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये. गौवंश सड़कों में विचरण करते हुए न पायें जायें, गौवंशो को समुचित व्यवस्था के साथ गौशालाओं में संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गौवंशों के संरक्षण हेतु भूसा के साथ चारे की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गौवंशो को बीमारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भूसा भंडारण इस प्रकार किया जाए कि वर्षा की ऋतु में भूसा भण्डारण सुरक्षित स्थान में करें जिससे भूसा गोवंशों के लिए सुरक्षित रहे। गौवंशों को विचरण हेतु चारागाहों में केयर टेकर/ग्वाला के साथ ही जाने की व्यवस्था की जाए। बैठक में उप निदेशक पशु चिकित्सा डॉ० मनोज अवस्थी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओमप्रकाश एवं खण्ड विकास अधिकारी पशु विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular