Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeGeneralसड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

सदर थाना कुल्लू के अंर्तगत हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। सड़क हादसा मंगलवार बीती रात शहर में स्थित रामशिला में उस दौरान हुआ जब एक बाइक व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक पर सवार हादसे में घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां घायल एक युवक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक कृष्णा पुत्र संजय कुमार निवासी चौकी डोभी, कुल्लू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक अंश महाजन पुत्र विनय महाजन निवासी रामशिला कुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular