Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeHealthगर्मी से बचाता है AC, लेक‍िन सेहत के ल‍िए है खतरनाक; जानें...

गर्मी से बचाता है AC, लेक‍िन सेहत के ल‍िए है खतरनाक; जानें क‍ितने टेंपरेचर पर एसी चलाना है सेफ

भारत में भीषण गर्मी के कारण लोग एयर कंडीशनर का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। एसी का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से शरीर में नमी कम हो जाती है। वहीं आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही होता है।

इन द‍िनों भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। हीटवेव से राहत पाने के ल‍िए लोग AC यानी क‍ि Air Conditioner का खूब इस्‍तेमाल कर रहे हैं। ये आपको भले ही गर्मी से राहत द‍िलाने का काम करता है, लेक‍िन इससे सेहत को कई नुकसान हाे रहे हैं। लोग घर को ठंडा रखने के लिए एसी का टेंपरेचर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक कर देते हैं।

हालांक‍ि ये आपके ल‍िए खतरनाक हो सकता है। बहुत लंबे समय तक एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उनमें सांस की समस्या, हार्ट प्रॉब्लम या स्किन प्रॉब्लम से जुड़ी द‍िक्‍कतें शाम‍िल हैं। Ac की वजह से अब लोगों ने बाहर नि‍कलना तक कम कर द‍िया है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको AC से सेहत को हाेने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि एसी ने लोगों को इनडाेर जनरेशन कैसे बना द‍िया। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

Indoor Generation बनाने में एसी का रोल

19वीं सदी की बात है जब ज्‍यादा लोग टीबी यानी क‍ि Tuberculosis की चपेट में आ रहे थे। इससे बचाव के ल‍िए डॉक्‍टर्स मरीजों को खुली और ताजी हवा में घूमने टहलने की सलाह देते थे। लेक‍िन 1960 में लोगों के घर में एसी लग गए। तब लोगों ने बाहर जाना भी कम कर द‍िया। वहीं वे घरों में कैद हो गए। गर्मी में बाहर न‍िकलने की क‍िसी को ह‍िम्‍मत ही नहीं होती थी। इस कारण कहा जाता है क‍ि एसी ने लोगों को Indoor Generations बना द‍िया।

सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है AC?

हीटवेव से बचने के ल‍िए AC आरामदायक भले हो सकता है, लेक‍िन इससे सेहत को कई नुकसान भी होते हैं, जो इस प्रकार हैं –

लंबे समय तक AC में रहने से आपके शरीर की नमी खत्‍म हो जाती है। इससे ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या हो जाती है।

AC हमारी आंखों में भी जलन या खुजली जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आप पहले से Dry Eye Syndrome जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको एसी में लंबे समय तक रहने से
बचना चाह‍िए।

इसके अलावा आपको सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

AC में रहने वाले लोगों में नाक बंद होने, गला सूखने या खांसी और जुकाम की समस्या देखने को मिलती है।
शरीर में अकड़न हो सकती है।

AC की ठंडी हवा इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।

स्लो मोड पर फैन चला दें। इससे घर जल्दी ठंडा होगा।

ड्राईनेस की समस्‍या न हो, इस कारण ह्यूमिडिफायर या पानी का बर्तन कमरे में रखें।

कमरे में ताजी हवा भी आने दें।

रेगुलर सर्विसिंग कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular