Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeएबॅट ने भारतीय वयस्कों की मांसपेशियों की रक्षा और मजबूती के लिए...

एबॅट ने भारतीय वयस्कों की मांसपेशियों की रक्षा और मजबूती के लिए पेश किया एचएमबी से युक्त नया एंश्योर

मुंबई।  इसमें कोई राज की बात नहीं कि हम सभी की उम्र बढ़ती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों का नुकसान (मसल लॉस) होता है और वे कमजोर हो जाती हैं। इससे चलने-फिरने, शक्ति, ऊर्जा और इम्यून संबंधी सेहत पर सीधा असर होता है। 40 साल की उम्र की शुरुआत के साथ वयस्कों की मांसपेशियों में प्रति दशक 8% की कमी आ सकती है और 70 साल की उम्र के बाद नुकसान की यह गति दोगुनी हो सकती है। वयस्कों को ताकतवर और सक्रिय बनाए रखने में मदद के लिए ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी, एबॅट ने आज एचएमबी के साथ नया एंश्योर लॉन्च करने की घोषणा की। यह नया फार्मूलेशन भारतीय लोगों को बढ़ती उम्र के साथ सपोर्ट करने के लिए है।

प्रत्येक 10 भारतीयों में से 4 की मांसपेशियों की सेहत बहुत खराब होती है और यह नुकसान अनेक प्रकार से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।[i] मांसपेशियों के नुकसान से ऊर्जा के स्तर और गतिशीलता में कमी, गिरने या हड्डियों के टूटने के जोखिम में बढ़ोतरी, संक्रमण के दीर्घकालिक लक्षण और यहाँ तक कि बीमारी या सर्जरी से ठीक होने में देरी हो सकती है। यथोचित पोषण और व्यायाम से मांसपेशियों के उम्र-संबंधी नुकसान को पलटने या रोकने में मदद मिल सकती है।

नया एंश्योर विज्ञान-आधारित पोषक पूरक (न्‍यूट्रीशनल सप्‍लीमेंट) है। इसे उच्च गुणवत्‍ता के प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे 32 महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के साथ बनाया गया है, जो मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। अब इसमें एक विशिष्ट और सबसे अलग सामग्री – एचएमबी यानी β-हाइड्रोक्सी- β-मिथाइल ब्यूटाइरेट – मिला है जो मांसपेशियों के नुकसान को रोकता है और शक्ति तथा ऊर्जा को दोबारा बहाल करता है।

मशहूर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डॉक्टर शशांक जोशी ने कहा कि, “एचएमबी या β -हाइड्रोक्सी- β -मिथाइल ब्यूटाइरेट मांसपेशियों की खराबी को धीमा और मांसपिंड का निर्माण करके मांसपेशियों को संतुलित रखने में सहायक है। शरीर जब आवश्यक एमिनो एसिड, ल्यूसिन को विखंडित करता है तब एचएमबी शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है। साथ ही, यह ऐवकाडो, ग्रेपफ्रूट्स (मौसमी), फूलगोभी आदि जैसे खाद्य पदार्थों में थोड़ी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, मांसपेशियों की गिरती सेहत को सपोर्ट करने के लिए खाद्य पदार्थों के माध्यम से पर्याप्त एचएमबी प्राप्त करना कठिन है, और इसी कारण से अक्सर पोषक पूरक लेने की सलाह दी जाती है। बढ़िया पोषण और शारीरिक गतिविधि से मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत बरकरार रखने में मदद मिल सकती है, जो सामान्य स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।”

मांसपेशियां क्यों महत्वपूर्ण हैं ?

हमारे शरीर के कुल वजन का लगभग 40% हिस्सा कंकालीय मांसपेशियाँ है और इममें पूरे शरीर की प्रोटीन का कम से कम 50% प्रोटीन होता है।viii मांसपेशियाँ शरीर की कार्यात्मकता के लिए महत्वपूर्ण ऊतक (टिश्यूज) हैं, और इनसे हमें पता चलता है कि हम कैसे बूढ़े, सक्रिय और आत्मनिर्भर होने जा रहे हैं। चीजों को उठाने, जार खोलने या कुर्सी से उठने जैसे रोजमर्रे की कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होने के अलावा, तंदुरुस्त मांसपेशियाँ अंगों के कार्य करने, त्वचा की सेहत, इम्युनिटी और चयापचय (मेटाबोलिज्म) के लिए आवश्यक हैं। इसलिए, उम्र बढ़ने के साथ-साथ उचित पोषण और व्यायाम के साथ मांसपिंड को बनाए रखना ज़रूरी है ताकि खुशहाल और स्वस्थ जीवन को दीर्घायु बनाया जा सके।

भारत में एबॅट के पोषण व्यवसाय की महाप्रबंधक, स्वाति दलाल ने कहा कि, “बुढ़ापा आने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन मांसपेशियों का नुकसान और कमजोरी नहीं होनी चाहिए। मांसपेशियों का नुकसान बुढ़ापे का घटक है जिस पर शायद ही कभी चर्चा होती है और बहुत कम वयस्क ही उम्र बढ़ने के साथ हमारे स्वास्थ्य पर हमारी मांसपेशियों के असर को समझते हैं। एबॅट विज्ञान-आधारित अनुसंधान का पथ-प्रदर्शन करता रहा है और एचएमबी युक्त नया एंश्योर को प्रस्तुत करके हमें भारतीय वयस्कों को फलने-फूलने में मदद करने की उम्मीद है।”

मांसपेशियों के उम्र से सम्बंधित नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए शीघ्र कदम उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से #MusclesMatter  कैंपेन के लिए एबॅट ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय नैशनल टीम के कप्‍तान, राहुल द्रविड़ के साथ साझेदारी की है। इस प्रचार अभियान में मांसपेशियों की उम्र की जाँच और जानकारी शामिल है और इसे सम्पूर्ण डिजिटल मीडिया प्लैटफॉर्म तथा लक्षित समुदाय में आरम्भ किया जाएगा

भारतीय क्रिकेट के लीजेंड, राहुल द्रविड़ ने कहा कि, “हेल्दी और फिट रहना मेरे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू रहा है और मैंने हमेशा ही तंदुरुस्ती-प्रधान जीवनशैली की हिमायत की है। अनेक लोग अपने शरीर में उम्र के साथ हो रहे बदलावों को या अपने शरीर के पोषण और व्यायाम संबंधी ज़रूरतों को नहीं समझ पाते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्ति के नाते मुझे मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत के लिए सम्पूर्ण, संतुलित पोषण के फायदे बताने के लिए नये एंश्योर #MusclesMatter कैंपेन से जुड़ कर खुशी हो रही है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular