अमरोहा। उत्तर प्रदेश में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी अमरोहा ने योगी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के मुद्दे और बिजली कटौती के मुद्दे के खिलाफ आज प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर की उपस्थिति में तथा जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर योगी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज़ कराया।
इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने बताया की पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर इकट्ठे होकर योगी सरकार की बिजली कटौती के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी हो रही बिजली और उस पर घंटों बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता, सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके चलते आम आदमी को अपने दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है, घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, और व्यवसायिक गतिविधियाँ भी ठप हो रही हैं।
जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर ने कहा कि किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं और उनकी आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार इस समस्या से निपटने के बजाए लगातार बिजली की दरों में वृद्धि के काम में लगी हुई है।
इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि सरकार द्वारा प्राइवेट कंपनियों को बिजली बिल निकालने का ठेका देने से भी आम आदमी पर फर्जी बिजली बिलों का बोझ बढ़ गया है प्राइवेट कंपनियों द्वारा घरों में जाकर मीटर रीडिंग लेने के बजाय मनमाने तरीके से लोगों की बढ़ी मीटर रीडिंग भरकर जो भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चलाए जा रहा है उस पर सरकार पूरी तरह मौन है। यह सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है।
आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि . प्रदेश सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करे, जिससे आम जनता को निर्बाध 24 घंटे बिजली मिल सकें।
सरकार बिजली कटौती के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का तत्काल निवारण करे ताकि प्रदेश के किसानों को भी अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी फसलें खराब होने से बच सकें।
सरकार फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख़्ती से कदम उठाए और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर, जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, जिला संगठन सचिव नफीस अहमद, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह खागी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कविता कांत, राजीव यादव जिला उपाध्यक्ष, तनजीम हुसैन, फरीद खान, अमर सिंह फौजी, शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह, योगेश कुमार, विजय पाल सिंह, मुरारी लाल मौर्य, सहित कई लोग शामिलरहे जि





