Friday, February 20, 2026
spot_img
Homekhushinagarपूर्व में हुए विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर...

पूर्व में हुए विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर

अवधनामा संवाददाता

एक माह पूर्व दोनों युवकों में हुआ था विवाद

घर जाते समय युवक ने दूसरे युवक को रास्ते में रोककर किया हमला

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे से कुछ ही दूरी पर एक माह पूर्व कहासुनी के बाद सोमवार को एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस गंभीर हालत में युवक को सीएचसी पिपराइच भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव छपिया टोला रामनगर निवासी चंदन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 18 वर्ष से गांव के ही युवक बब्बी गौंड उर्फ मीर से एक माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर बब्बी नाराज चल रहा था। सोमवार को चंदन किसी काम से अहिरौली गया था घर आते समय बब्बी ने कुछ ही दूरी पर घेर लिया और दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बब्बी ने अक्रोषित होकर चंदन के गले पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहुंची पुलिस ने पिपराइच भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर घायल चंदन शर्मा के भाई भोला शर्मा ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्री प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular