Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeGeneralसड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

ललितपुर। जिले के कस्बा जखौरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार की रात को बाइक सवार दो भाई अन्ना जानवरों से टकरा गए। घटना जखौरा राजघाट मार्ग पर ग्राम लागौन के पास हुई। मृतक की पहचान अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम प्राणपुरा निवासी राजेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।

राजेंद्र अपने फुफेरे भाई बद्री कुशवाहा के साथ अपनी बड़ी बहन के घर तालबेहट आया था। शाम साढ़े सात बजे दोनों भाई घर लौटने लगे। बहन और बहनोई ने रात होने के कारण उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। रास्ते में सड़क पर घूम रहे अन्ना जानवरों से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे में राजेंद्र के पेट में जानवर का सींग घुस गया। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि बद्री घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र अहमदाबाद में काम करता था और होली के अवसर पर दो दिन पहले ही गांव आया था। उसके दो भाई-दो बहन हैं और दो बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular