Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarसड़क दुर्घटना मे घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना मे घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

जलालपुर। अंबेडकर नगर। 2 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने गुरुवार को सुबह लखनऊ में दम तोड़ दिया पुलिस ने आरोपियों की विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्नूपुर गांव के निकट का है जो बीते 27 मई को घटित हुई थी । कोतवाली क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी अमित सिद्धार्थ ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि 27 मई को सुबह मै अपने चाचा से शिवजोर के साथ अंबेडकर नगर जा रहा था तभी जलालपुर अकबरपुर मार्ग कन्नूपुर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात बाइक सवारो ने टक्कर मार दिया था जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गये थे इन्हें इलाज हेतु लखनऊ में भर्ती कराया गया पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपियों की विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर ही रही थी कि गुरुवार को सुबह घायल शिवजोर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular