Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeसोते समय फर्राटा पंखे से चिपक कर युवक की मौत

सोते समय फर्राटा पंखे से चिपक कर युवक की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के लमौरा गांव में रविवार की रात को घर पर सोते समय अचानक फर्राटा पंखे से चिपक कर युवक की मौत हो गई। देर सुबह तक न जागने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से चिपका बेसुध पलंग के नीचे पड़ा था। शोर शराबा करने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने छत के ऊपर का जाल तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पर युवक पंखे के तार से चिपकने के बाद नीचे गिर गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लमौरा गांव निवासी पन्नालाल कुशवाहा का 19 वर्षीय रोहिता रोज की तरह खाना खाकर अंदर से कमरे का दरवाजा बंद करके फर्राटा पंखा चलाकर पलंग में सो गया था। सुबह काफी देर तक युवक के न जागने पर परिजनों ने कुंडी खटखटाने और दरवाजा पीटने के बाद कोई जवाब न मिलने पर दूसरी तरफ लगी खिड़की से जाकर देखा तो वह पलंग के नीचे पड़ा हुआ था। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए।

परिजनों ने छत पर जाकर जाल को काटकर आंगन में उतरने के बाद कमरे में प्रवेश किया, जहां पर रोहित बिजली के तार से चिपका हुआ पड़ा था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए, चीख पुकार सुनने के बाद आपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही परिजन उसे जिंदा समझ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक रमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि परिजन सोते समय बिजली के तार से चिपकर करंट लगने से मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular