Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeपत्नी के उत्पीड़न से युवक ने किया आत्महत्या

पत्नी के उत्पीड़न से युवक ने किया आत्महत्या

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक युवक ने घरेलू कलह व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अपनी पत्नी और उसके भाई को मौत का जिम्मेदार बताया है। इसी आधार पर पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।उसकी मां चमेला देवी ने थाना केराकत में प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उनका पुत्र अरविंद उर्फ गोलू की शादी वर्ष 2018 में सीमा निवासी परमानंदपुर, थाना केराकत से हुई थी।शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी और बहनोई राहुल निवासी खालिसपुर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित करते थे।

राहुल ने गोलू को बात करने के बहाने एआरटीओ कार्यालय जौनपुर के पास बुलाया। वहां उसे गाली-गलौज कर मोबाइल की चाबी छीनी गई और धमकी दी गई कि यदि उसने सीमा को तलाक नहीं दिया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। उसी दिन शाम करीब 4 बजे गोलू ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने स्पष्ट तौर पर अपनी पत्नी और उसके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular