Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसुलतानपुर में महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

सुलतानपुर में महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

जनपद में गोसाईगंज थाने के मगनगंज गांव में जाहिरा नामक महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मृतका के ​पति आजाद ने पुलिस को दी।

मगनगंज गांव का रहने वाला आज़ाद लखनऊ में अपना इलाज कराने गया था। उसने फोन करके थाना की पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जाहिरा की हत्या हो गयी है। घर के अन्दर लाश पड़ी है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल आरम्भ किया।

पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द्र ने घटना के बारे में बताया कि महिला का ससुर घर से फरार है। घटना को देखकर हत्या किसी धारदार हथियार से वार कर अंजाम
देना प्रतीत हाेती है। फरार ससुर की तलाश करायी जा रही है। वहीं गोसाईगंज निरीक्षक धीरज कुमार आगे की पड़ताल कर रहे हैं। मामले में जल्द खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular