Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeNationalबिस्कुल और चॉकलेट के डिब्बे लेकर दोहा से मुंबई पहुंची महिला, एयरपोर्ट...

बिस्कुल और चॉकलेट के डिब्बे लेकर दोहा से मुंबई पहुंची महिला, एयरपोर्ट पर पैकेट खोलते ही पुलिस के उड़े होश; महिला को किया गया गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह 62.6 करोड़ रुपये की 6 किलोग्राम कोकेन की तस्करी कर रही थी जिसे 300 कैप्सूल में भरकर ओरियो बिस्कुट और चॉकलेट के डिब्बों में छुपाया गया था। महिला दोहा से मुंबई आई थी।

राजस्व खुफिया निदेशालय ने सोमवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को 300 कैप्सूल में कथित तौर पर छह किलोग्राम से अधिक कोकेन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसकी अनुमानित कीमत 62.6 करोड़ रुपये है।

दोहा से मुंबई पहुंची थी महिला

कैप्सूल ओरियो बिस्कुट के छह डिब्बों और चॉकलेट के तीन डिब्बों में पैक किए गए थे। भारतीय नागरिक महिला के दोहा से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने पर डीआरआइ अधिकारियों ने विशेष सूचना के आधार पर उसे रोक लिया। उसके सामान की जांच करने पर दो बक्से मिले।

उन्होंने बताया कि कुल 6.261 किलोग्राम कोकेन बरामद की गई, जिसका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य 62.6 करोड़ रुपये है। इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रविधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular