Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमहाराष्ट्र प्रांत का प्रभारी नियुक्त होने पर संजय कुमार पांडेय का जोरदार...

महाराष्ट्र प्रांत का प्रभारी नियुक्त होने पर संजय कुमार पांडेय का जोरदार स्वागत

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा बुधवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संजय कुमार पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। अभी हाल ही में इन्हें सभा का राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र प्रांत का प्रभारी नियुक्त किया गया। सम्मान के दौरान लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए ब्राह्मण सभा जिस नेक इरादे से कार्य कर रही है, यह सराहनीय हैं। राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर संगठन के विस्तार की जो जिम्मेदारी संजय कुमार पांडेय को दी गई है हमें पूरी उम्मीद है कि वह न सिर्फ संगठन को मजबूत करेंगे बल्कि संगठन के माध्यम से समाज के उपेक्षित लोगों के जीवन में नई सुबह लाकर उन्हें सम्बल प्रदान करेंगे।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने कहाकि ब्राह्मणों के बताए संस्कार एवं धर्म की राह पर चलकर भारत को कभी विश्व गुरू का दर्जा प्राप्त था। ब्राह्मण सभा द्वारा इस दिशा में जो चेतना पैदा की जा रही है, उससे पुनः देश को नई ऊर्जा मिलेगी।
अपने स्वागत से अभिभूत महाराष्ट्र प्रांत प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन द्वारा जिस उम्मीद के साथ हमें जिम्मेदारी सौंपी गई उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहाकि मेरी पहली प्राथमिकता महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के समस्त प्रांत, जिला, ब्लाक, ग्राम तक संगठन का मजबूती से प्रसार करना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सौरभ उपाध्याय, अशोक कुमार तिवारी, अच्युतानंद त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, राजेश गिरी, मनोज पांडेय, वंशीधर पाठक, देवमणि त्रिपाठी, दिनेश चौबे, सहित भारी संख्या में सभा सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular