Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम...

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सीएचसी जैतपुर की आरबीएसके स्वास्थ्य टीम ने नशे से दूर रहने की विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

महोबा। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रगौलिया में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी जैतपुर की आरबीएसके स्वास्थ्य टीम ने छात्र छात्राओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ से होने वाले शारीरिक और मानसिक हानियों से रूबरू कराया। इस मौके पर नशे से दूर रहने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई साथ ही बच्चों को अपने परिजनों और आसपास के लोगों को जागरूक करते हुए नशीले पदार्थ का सेवन न करने के लिए प्रति किया।

चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय रगौलिया में आयोजित एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक जैतपुर डॉ. पीके सिह राजपूत ने कहा कि नशे की वजह से शारीरिक, मानसिक ही नहीं बल्कि आर्थिक और समाजिक क्षति भी होती है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त वर्तमान ही भयमुक्त भविष्य का निर्माण करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर उन्हें शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाते हुए भविष्य में पुलिस एवं अन्य सरकारी सेवाओं में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है साथ ही बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, नियमित खेलकूद करने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक ने उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई साथ ही लोगों को नशा से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular