जलालपुर अम्बेडकरनगर मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर में महान शिक्षाविद्,समाज सुधारक एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब की पाँचवीं पुण्यतिथि पर दिनांक 24 नवम्बर को एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उनके शिक्षा, मानवता,नैतिकता एवं सौहार्द के संदेशों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई!कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब मौलाना सुहैल असगर सालसी साहब जाफराब्द ने की।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “मौलाना कल्बे सादिक साहब ने शिक्षा को इबादत का दर्जा देते हुए समाज के वंचित तबकों को ज्ञान का प्रकाश दिया!आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा,नैतिकता और इंसानियत का संदेश घर-घर पहुँचाएँ।”कॉलेज के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी ने कहा की ,“मौलाना कल्बे सादिक साहब ने देश व समाज को शिक्षा का वह मॉडल दिया जिसने हजारों बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य किया।हमारा प्रयास है कि उनकी विचारधारा को विद्यालय के पाठ्यक्रम और गतिविधियों के माध्यम से जीवित रखा जाए।
”विद्यालय की प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम ने कहा की ,“छात्राओं को शिक्षा के साथ चरित्र,सेवा और नैतिकता की राह पर आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है।मौलाना साहब की सोच महिला शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।”जनाब मास्टर आलमदार हुसैन साहब प्रिंसिपल मदरसा ताजुल मक़ातिब नगपुर ने कहा कि मौलाना साहब का जीवन सेवा,सहिष्णुता और सामाजिक सुधार का प्रतीक था।डा K N Singh मेमोरियल हॉस्पिटल (मेयों )के मैंनेजर श्री अतिकुर्रहमान,मैंनेजर सौरभ सिंह नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्री रामजी तिवारी, डा पूजा सिंह ने मौलाना कलबे सादिक के शैक्षणिक योगदानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनके कार्यों ने समाज को नई दिशा दी।उन्होने छात्राओ को GNM, ANM कोर्स की जानकारी भी दी! जनाब मोहम्मद हस्सान रब्बानी प्रिंसिपल मदरसा फज़ले रहमानिया,शेर अब्बास,पैगाम फाउंडेशन अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद जमाल ने उन्हें आधुनिक शिक्षा व सामाजिक उत्थान का स्तंभ बताया!
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं रुशदा मरिया,सानिये ज़हरा,सकीना ज़ैनब,हानिया ज़ैनब,शहर बानो,लायबा नूर,नौशीन ज़हरा को “मौलाना डॉक्टर सैय्यद कल्बे सादिक अवार्ड” से सम्मानित किया गया।अतिथियों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी! कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक जमशेद इक़बाल ने किया!विद्यालय सेक्रेटरी मोहम्मद अहमद ने बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को मौलाना साहब के शिक्षा, नैतिकता और इंसानियत के संदेशों से परिचित कर उन्हें समाज में ज्ञान की रोशनी फैलाने हेतु प्रेरित करना है! कार्यक्रम में रमजान अली,मुश्ताक हुसैन,आमिना खातून,तज्यींन आएशा,हमना मरियम,फरहीन फातमा,हेरा फातमा,सानिया सिराज,सदफ नूरी,मोहम्मद अहमद,आबिदा खातून,हलीमा सादिया,उमैजा मरियम,ज़िकरा मरियम,शशि कला तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी!उक्त अवसर पर शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिक’शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं।





