Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeपंचनद संगम तट पर एक पेड़ मां के नाम से हुआ वृक्षारोपण

पंचनद संगम तट पर एक पेड़ मां के नाम से हुआ वृक्षारोपण

उरई (जालौन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जालौन के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम, से वृक्षारोपण की चलाई गई मुहिम के आधार पर उप जिलाधिकारी माधौगढ़ के नेतृत्व में पंचनद संगम तट पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय लोगों एवं विद्यालय के बच्चों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग माधौगढ़ का बड़ा अमला एवं वन विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय सामाजिक लोग तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगम्मनपुर के बच्चों ने पंचनद संगम तीर्थ पर पहुंचकर विभिन्न प्रजातियां के लगभग आधा सैकड़ा वृक्ष रोपति किये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है ,जब तक पृथ्वी पर वृक्ष हैं तभी तक मानव जीवन है इनसे मिलने वाली शुद्ध वायु , ग्रीष्मकल की भीषण तपन में शीतल छाया एवं नदियों के तटों की कटान रोकने का वृक्ष प्राकृतिक उपाय हैं।

उप जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से वृक्षारोपण करने एवं उनको पूर्ण आकार लेने तक संरक्षित करने का आवाहन किया । इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार भुवनेश , रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव,लेखपाल शशांक सोनी, विजय द्विवेदी, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या हेमलता गौतम,लल्लूराम राठौर, राम सजीवन अवस्थी, भूपेंद्र ओझा, योगेश शाक्यवार, वन विभाग से अनेक वनरक्षक सहित तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular