Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeजायस में दर्दनाक घटना,पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने...

जायस में दर्दनाक घटना,पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठेगी पति-पत्नी की अर्थी

कस्बे में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ला जायस निवासी 22 वर्षीय आकाश और उनकी पत्नी 20 वर्षीय ज्योति की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब दोनों की अर्थी एक साथ उठेगी।

जानकारी के अनुसार ज्योति आठ माह की गर्भवती थीं। मंगलवार दोपहर उन्हें प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल असईदापुर, गौरीगंज में भर्ती कराया। देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर किया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत की खबर सुनकर आकाश सदमे में चले गए। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे उनकी भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी के बिना खुद को संभाल नहीं पाए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular