Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के नेतृत्व में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री...

क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के नेतृत्व में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे शासन,विभागीय नियमों का पूर्णतः पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार दीपावली को मद्देनजर रखते हुए जिले में अवैध शराब, अपमिश्रित मदिरा तथा मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड ने आबकारी निरीक्षक महोबा एवं थाना प्रभारी कुलपहाड़ के साथ संयुक्त रूप से कस्बा कुलपहाड़ क्षेत्र में स्थित विभिन्न देशी/विदेशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर मदिरा विक्रय लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन, स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टरों की प्रविष्टियाँ, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, दरवाजा/ताले की सुरक्षा व्यवस्था, एवं स्वच्छता की स्थिति की गहनता से जांच की गई।

जिन दुकानों पर निर्धारित नियमों के उल्लंघन अथवा अनियमितता पाई गई, उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक,प्रशासनिक कार्यवाही की गई। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे शासन,विभागीय नियमों का पूर्णतः पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ध्यातव्य रहे कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दौरान अवैध शराब, अपमिश्रित मदिरा, एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं आबकारी अधिकारियों को सतर्क दृष्टि रखने, नियमित चेकिंग करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular