Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeInternationalअमेरिका में बीच सड़क पर मार्शल आर्ट दिखा रहा था सिख युवक,...

अमेरिका में बीच सड़क पर मार्शल आर्ट दिखा रहा था सिख युवक, पुलिस ने मार दी गोली

लॉस एंजिलिस में गुरप्रीत सिंह नामक एक सिख व्यक्ति को पुलिस ने गोली मार दी। गुरप्रीत सड़क पर सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत के हाथ में खंडा नामक एक हथियार था और उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस को 911 पर कॉलें मिली थीं कि एक व्यक्ति सड़क पर ब्लेड घुमा रहा है।

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स द्वारा बीच सड़क पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके बाद लॉस एंजिलिस की पुलिस वहां पहुंची और उसे गोली मार दी गई। शख्स की पहचान 36 साल के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह सिख समुदाय से आता था।

आरोप है कि गुरप्रीत ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने कहा कि वह क्रिप्टो कॉम एरिना के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। यह कुल्हाड़ी दरअसल खंडा थी, जिसका इस्तेमाल भारतीय मार्शल आर्ट में किया जाता है। यह एक तरह की दोधारी तलवार होती है।

911 पर रिसीव हुई थी कॉल

मामला 13 जुलाई का है। लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट को डायल 911 कई कॉल रिसीव हुई थी। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड के बिजी चौराहे पर वहां से गुजरने वाले लोगों पर ब्लेड घुमा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर ही छोड़ दी। जब उसे हथियार छोड़ने के लिए कहा गया, तो उसने अनसुना कर दिया। कहा ये भी जा रहा है कि उसने हथियार से अपनी जीभ काटने की भी कोशिश की। उसने पुलिस पर बोतल फेंकी और वहां से भागने की भी कोशिश की।

वह तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने लगा और अंत में उसकी गाड़ी एक पुलिस व्हीकल से टकरा गई। उसने फिर से पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि दो फीट लंबा चाकू बरामद किया गया। घटना में किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular