पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की उठाई मांग,दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
महोबा। थाना महोबकंठ के धबार गांव में एक किसान के घर में शार्ट सर्किट के चलते कच्चे घर में आग लग गई। आग लगते ही परिजनों ने शोर शराबा मचाया और ग्रामीणों ने एकत्र कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल विभाग के आने पर आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी से गृहस्वामी का गृहस्थी के अलावा लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
धबार गांव निवासी सुरेश यादव ने बताया कि बीती रात उसके मकान में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गया। छप्पर का कच्चा मकान होने के कारण देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। परिजनों ने आग देख भाग कर जान बचाई और ग्रामीणों को एकत्र कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
स्ूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जाहिर सि हके अलावा अन्य कर्मियों ने आग पर मशीन से पानी डालना शुरू किया और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान में रखी साइकिल, खाद्यान्न, गृहस्थी व अन्य लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि इस आगजनी में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।





