Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि सम्बंधित उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जूता मोजा ड्रेस की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है अभिभावकों को से ड्रेस, जूता मोजा आदि खरीदने हेतु प्रेरित करें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ड्रेस, जूता मोजा में सुनिश्चित करायें।

विद्यालयों में जो भी कम्पोजिट ग्राण्ट, स्पोटर्स ग्राण्ट, टीएलएम ग्राण्ट आदि प्राप्त/व्यय हुआ है एवं टीचिंग टाइम टेबल अंकित करायें। निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करायें। विद्यालय में जो भी कमियां है उसे खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक करा ले। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम सेड, टाइलिंग, छत मरम्मत, बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा मिड-डे मील टीन शेड, का कार्य पूर्ण कराये। जर्जर विद्यालय के ध्वस्तीकरण हेतु कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण करे। जिलाधिकारी ने नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0ए नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular