Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeउ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन जनसुनवाई समीक्षा बैठक...

उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन जनसुनवाई समीक्षा बैठक की गई आयोजित

महोबा। सदस्या, अनुपमा सिंह लोधी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला, बालिका उत्पीडन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जनसुनवाई, समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन पीडब्लूडी ऑफिस के बगल में आयोजित किया गया, उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में 11 पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, अवशेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सदस्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यथोचित निस्तारण किये जाने हेतु आदेश दिये गये। उक्त के उपरान्त सदस्या द्वारा जिला करागार महोबा में निरीक्षण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में शिवकुमार जिला खण्ड शिक्षा अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य मधुबाला चौरसिया, हर्षवर्धन नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महंत प्रजापति, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवम सुलेरे, पूर्ती निरीक्षक, प्रवीण वर्मा, प्रभा पाण्डेय, महिला थाना प्रभारी, शशिकान्त सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्यामबाबू विश्वकर्मा, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, संगीता राजपूत, संरक्षण अधिकारी, प्रिया गुप्ता, डी०एम०सी० महोबा, रीता चौरसिया व रूचि द्विवेदी, जेण्डर स्पेस्लिस्ट क्षमा, केन्द्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेन्टर, केस वर्कर अर्चना, महिला थाना अध्यक्ष एवं भुजवल सिंह आउटरीच वर्कर महोबा के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular