Saturday, August 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeहजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला ताजिया का जलूस

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला ताजिया का जलूस

बांसी सिद्धार्थनगर। कस्बे के साथ साथ ग्रामीण अंचल में रविवार को मोहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया का जलूस निकाला गया। आज से चौदह सौ साल पूर्व आज ही के दिन इस्लाम धर्म के आखरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत हुसैन और उनके काफिले में शामिल 72 शौर्य वीरों को शहीद कर दिया था। उन शहीदों की याद में मनाया जाने वाला पर्व मोहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया।

नगर क्षेत्र के सभी इमाम चौक पर शनिवार की रात में ताजिया बैठाया गया इसके बाद बुधवार को कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड में स्थित इमाम चौक से ताजिया का जलूस निकला जो अकबरनगर ,श्यामनगर ,टेकधर नगर ,राजेंद्रनगर ,आर्यनगर होते हुए पटेल नगर में स्थित इमामबाड़ा में पहुंचकर जलूस समाप्त हुआ।जलूस में पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ,इब्राहिम शेख ,इसरार अहमद ,सदर ए आलम , नबीउल्लाह ,मुस्तकीम , रमजान , जौहर,शमशाद अली पांचू, सईद , मोनू सलमानी ,सहित काफी लोग शामिल थे। एसडी एम शशांक शेखर राय, सी ओ पवीन प्रकाश, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी इंसपेटर अरविन्द कुमार मौर्य,रामनरायन दुवे,एस आई शम्स जाबेद खांन,जितेन्द्र कुमार शाही, रामप्रताप सिंह, विजय प्रकाश दिक्षित,हेडकास्टेबल सुनिल कुमार दुवे, आरक्षी मनोज यादव, गुलाम हुसैन, संदीप यादव, संजीश चौधरी, रविकांत, रितेश सिंह शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल सहित जलूस के साथ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular